फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: उपचार के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़

Tue, 15 Sep 2020 01:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में बहसूमा के एक अस्पताल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल में सोमवार रात को एक बुजुर्ग को भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बहसूमा में कस्बा निवासी अमीन अशोक गिरी (70 वर्ष) को बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने बीती रात प्रदीप मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया किया था। वहीं मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


इसके बाद मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर चिकित्सक को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने चिकित्सक को थाने बुला लिया। वहीं चिकित्सक ने भी अपने ऊपर मारपीट व अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाने में दोनों के बीच समझौते की बात चल रही है। 
विज्ञापन


सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। मृतक के परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे हैं। वहीं, मृतक के पुत्र अनिल कुमार का हरिद्वार से आने का इंतजार किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें