फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी बोले, अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद पहला दीपोत्सव, घर-घर दीप जलाएं

Tue, 29 Oct 2024 08:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुख्यमंत्री ने कंकरखेड़ा में 148 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बेड के कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल का भूमि पूजन किया। पीएम मोदी ने अस्पताल का वर्चुअली शिलान्यास किया।  
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है। घर-घर दीप जलाएं। उन्होंने कहा कि यूपी में दो एम्स हैं। मैंने दिल्ली एम्स से आग्रह किया है कि हम जमीन देंगे, आप गाजियाबाद में एक सैटेलाइट सेंटर बना दीजिए, जिससे गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के लोगों को सुविधा मिल सके। इस पर सहमति बन रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सीएम और अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कंकरखेड़ा में मार्शल पिच पर 148 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बेड के कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल का भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में हुए धन्वंतरि जयंती के कार्यक्रम से अस्पताल का वर्चुअली शिलान्यास किया।

संबोधित करते मेरठ के सांसद अरुण गोविल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल बनने से मेरठ और आसपास के जिलों के लगभग 2.85 लाख लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। हाल में ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने उत्तर प्रदेश के लिए नोएडा और वाराणसी में मेडिकल कॉलेज संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें इलाज की सुविधा के साथ ही बीमा कवर और बच्चों को एमबीबीएस पढ़ाई के लिए एडमिशन में आरक्षण मिलेगा।

कार्यक्रम में आईं मवाना ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि मेरठ विकास के पथ पर दौड़ रहा है। इसे स्पोर्ट्स इंडस्ट्री हब बनाया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल विश्वविद्यालय तैयार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अटल आवास योजना, आयुष्मान योजना, एक्सप्रेसवे, रैपिड, गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजादी से 2017 तक प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे, अब 64 हैं।
 
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
500 साल बाद रामलला अयोध्या मंदिर में दिवाली मनाएंगे : मोदी
मेरठ में ईएसआई अस्पताल का वर्चुअली शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 500 साल बाद ऐसा मौका आया है कि अयोध्या के राम मंदिर में हजारों दीप जलाए जाएंगे। इस बार ऐसी दिवाली होगी, जैसे हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतीक्षा 14 वर्षों के बाद नहीं, 500 वर्षों बाद पूरी हो रही है। आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें