फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Meerut Visit: मुख्यमंत्री बोले- गाजियाबाद में बनेगा AIIMS का सैटेलाइट सेंटर, अस्पताल का किया भूमि पूजन

Tue, 29 Oct 2024 01:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीएम योगी आज 148 करोड़ की लागत से बनने वाले ईएसआई अस्पताल का भूमि पूजन किया। एक लाख कर्मचारियों और उनके परिवार कोइस अस्पताल से होगा फायदा होगा। सीएम योगी परतापुर हवाई पट्टी से कंकरखेड़ा पहुंचे और दाेपहर ढाई बजे रवाना हो गए।
विज्ञापन
सीएम योगी का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ के कंकरखेड़ा में आंबेडकर रोड स्थित मार्शल पिच पर कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल का भूमि पूजन करने पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री के लिए कैलाशी अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 2:34 पर खत्म हुआ। मेरठ में 148 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बेड के इस अस्पताल से करीब एक लाख कर्मचारियों और उनके परिवार को फायदा होगा।  

विज्ञापन

 
गाजियाबाद में बनेगा एम्स का सैटलाइट सेंटर: योगी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजियाबाद में एम्स का सैटलाइट सेंटर बनेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। मेरठ समेत आसपास के जिलों को इसका लाभ मिलेगा। कंकरखेड़ा में मार्शल पिच पर 100 बेड के ईएसआई अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  70 साल से ज्यादा उम्र वालों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ देने जा रहे हैं।

मेरठ को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री हब बनाया जा रहा है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल विश्वविद्यालय तैयार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। अटल आवास योजना, आयुष्मान योजना, एक्सप्रेसवे, रैपिड, गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी से 2017 तक सिर्फ प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे। अब 64 हैं। या तो बन चुके हैं या इनमें काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने 12:15 बजे अपना भी उद्बोधन शुरू किया। उद्बोधन 20 मिनट तक चला। उसके बाद भूमि पूजन किया।

योगी ने कहा- डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का मिल रहा लाभ 
मेरठ की ही एयरस्ट्रिप पर आज मैं उतरा हूं। मैं हिंडन या सहारनपुर, दिल्ली में नहीं उतरा। यही उतरकर मात्र 15 मिनट में कंकरखेड़ा पहुंच गया। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशन एयरपोर्ट बनने जा रहा है। मेरठ के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए PM मोदी के हाथों आज ESI हॉस्पिटल का शिलान्यास होने जा रहा है।

2.85 लाख बीमा कवर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा 
अस्पताल बनने से मेरठ और आसपास के जिलों के लगभग 2.85 लाख बीमा कवर कामगारों और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। देश के 661 जिलों उत्तर प्रदेश में 59 जिलों में योजना लागू है।

हाल में ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने उत्तर प्रदेश के लिए नोएडा और वाराणसी में मेडिकल कॉलेज संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें इलाज की सुविधा के साथ ही बीमा कवर बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में MBBS पढ़ाई के लिए एडमिशन में आरक्षण मिलेगा।

सीएम ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पीएम से मिलने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा
पीएम के कार्यक्रम के दाैरान सीएम योगी से मिलने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। बताया गया कि महिला परतापुर की रहने वाली है। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं को भी रोक दिया। 

विज्ञापन

हवाई पट्टी से कंकरखेड़ा तक 15-15 मिनट के लिए एक साइड रोका गया ट्रैफिक
कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 8 एएसपी, 15 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 500 कांस्टेबल और तीन कंपनी पीएसी (एक कंपनी में 120 जवान) तैनात किए गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल आने-जाने के दौरान एक साइड 15-15 मिनट के लिए वाहनों को रोका गया।

सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रखी गई। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए डिफेंस एनक्लेव व कासमपुर रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। बम निरोधक दस्ते ने आसपास के क्षेत्र में जांच की। मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि जनपदों से भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें