फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में आठ साल बाद चिकनगुनिया का हमला, स्क्रब टाइफस का भी मरीज़ मिला, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी

Fri, 08 Nov 2024 09:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

माछरा ब्लॉक के गांव में शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। 161 मरीजों की जांच की गई। चिकनगुनिया, डेंगू, स्क्रब टायफस और लेप्टोस्पाइरोसिस के मरीज मिले।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलेरिया, टायफाइड और डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया का हमला शुरू हो गया है। माछरा ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार को लगाए गए चिकित्सा शिविर में चिकनगुनिया के छह, डेंगू का एक, स्क्रब टायफस एक और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो मरीज मिले। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक में जांच करते स्वास्थ्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
चिकनगुनिया के 2016 में 1100 से ज्यादा मरीज मिले थे। इसके बाद इक्का-दुक्का मरीज ही मिले। एक साथ पहली बार तब से अब एक दिन में 6 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि माछरा ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में रहस्यमय बुखार की सूचना थी, जिस पर शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। 161 मरीजों की जांच की गई। चिकनगुनिया, डेंगू, स्क्रब टायफस और लेप्टोस्पाइरोसिस के मरीज मिले।

यहां आगे भी कुछ दिन लगातार चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। डेंगू और चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियां हैं, लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमित पशु के पेशाब से फैलती है। स्क्रब टायफस बैक्टीरिया से फैलता है। इन बीमारियों में बुखार के बाद शरीर में अकड़न, सिर दर्द आदि लक्षण होते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें