बताया गया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट में सोमवार रात करीब 10 बजे नौचंदी क्षेत्र का रहने वाला दंपति मार्केट में शॉपिंग करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने मार्केट के बाहर कार खड़ी की और बच्ची को कार में सोता छोड़कर शॉपिंग करने चले गए। कुछ देर बाद पसीने से तरबतर बच्ची बिलख उठी। उसका दम घुटने लगा तो वह शीशे पर हाथ मारने लगी। इसके बाद लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दंपति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। आगे से कोई ऐसी गलती की तो कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/