फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस जीप की टक्कर से युवक की मौत, अधिकारियों को बनाया बंधक, जमकर हंगामा

Wed, 07 Nov 2018 02:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुलिस जीप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसी काम से कहीं जा रहे थे।

विज्ञापन


कोतवाली बेहट थाना क्षेत्र के गांव मांझीपुर में मंगलवार सुबह थाना बिहारीगढ़ की पुलिस जीप ने बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र नीचे गिर पड़े और पिता मोहतरम (40 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि बेटा अनस (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को लग गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

इसके बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कई लोग मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं।

वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मियों की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। लेकिन पीड़ित परिजन थाने में डेरा जमाए हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें