फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम का वार्षिक बजट पास, अब इतने करोड़ से मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

Tue, 16 Oct 2018 09:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ संस्था का वार्षिक बजट 35 करोड़ रुपये पारित किया गया। इसके साथ ही नगरवासियों और विभिन्न संगठनों की मांग को देखते हुए शूरा सदस्यों ने 20 बेड के आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पिटल बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई है। उस्तादों और कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने के साथ ही एक विभाग में प्रभारी की नियुक्ति भी की गई।

विज्ञापन

 
दारुल उलूम में चली मजलिस-ए-शूरा की मैराथन बैठक में सोमवार की देर रात्रि संस्था का वार्षिक बजट पारित किया गया। पिछले वर्ष संस्था के बजट में सवा करोड़ रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 34 करोड़ रुपये किया गया था। इस बार शूरा सदस्यों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए बजट में एक करोड़ रुपये का इजाफा किया है। जिसके बाद संस्था का वार्षिक बजट 35 करोड़ रुपये हो गया। पिछले कई वर्षों से संस्था के अस्थाई व स्थाई कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग करते आ रहे थे। शूरा सदस्यों ने इस पर फैसला लेते हुए उस्तादों के वेतन में 4 हजार, अस्थाई के तीन हजार और स्थाई कर्मचारियों के वेतन में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। 

इसके अलावा मदरसा छात्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए शूरा सदस्यों ने 20 बेड के एक अस्पताल के निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है और तंजीम-ओ-तरक्की विभाग में रिक्त चल रहे प्रभारी पद पर मो. राशिद की नियुक्ति की। साथ ही संस्था में एक मस्जिद तथा विभिन्न भवनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए शूरा के सदस्य मौलाना अनवारुलहक रहमान बिजनौरी व मौलाना महमूद राजस्थानी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन भी किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, मौलाना इस्लमाईल मालेगांव, मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मौलाना निजामुद्दीन, मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी, मौलाना अब्दुस्समद, सैय्यद अंजर हुसैन मियां साहब, मौलाना महमूद हसन, मौलाना रहमतुल्ला कश्मीरी, अब्दुल अलीम फारुकी, मुफ्ती अहमद खानपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें