बेटी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नूरपुर में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह के छोटे भाई ऋषिराज सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं पिता की मौत पर उनकी बेटी ने अंतिम संस्कार करके बेटे का फर्ज निभाया। बेटी ने परंपराओं को तोड़ते हुए पिता की चिता को मुखग्नि देकर मिसाल कायम की है। यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा कर विषय बनी हुई है। लोग बेटी के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
बताया गया कि ऋषिराज सिंह के सिर्फ एक बेटी शारदा रानी हैं। शारदा रानी नूरपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने शुक्रवार को गंगा बैराज घाट पर पिता की चिता को मुखाग्नि देकर यह फर्ज निभाया।
यह भी पढ़ें: शादीशुदा युवक ने धर्म छुपाकर दूसरी युवती से किया प्रेम विवाह, थाने में जमकर हंगामा
बता दें कि ऋषिराज सिंह के कोई पुत्र नहीं होने की वजह से इकलौती बेटी शारदा रानी ने पिता की मौत पर खुद अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। उन्होंने अर्थी को कंधा देने से लेकर पिता की चिता को मुखाग्नि दी। उन्होंने बेटी होने के बावजूद भी बेटे का फर्ज निभाकर मिसाल कायम की। क्षेत्र में हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/