उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ा गांव में एक सप्ताह पूर्व शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सपा नेताओं ने महापंचायत की थी।
गांव मीरपुर जखेड़ा में सात दिन पूर्व पवन, जगपाल और अमित की मौत शराब पीने से हो गई थी। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट जगपाल के भाई राहुल की तहरीर पर जानी थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज की थी। बुधवार को सपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को सरकार से 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर महापंचायत की थी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। गुरुवार को पुलिस ने महापंचायत में हिस्सा लेने वाले अतुल प्रधान निवासी मेरठ, जयराज निवासी मेरठ, शफीक अहमद निवासी धौलड़ी, मनोज कुराली निवासी कुराली, हरेंद्र, सत्यवीर, ईश्वर और राहुल निवासी मीरपुर जखेड़ा सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार रिपोर्ट महामारी आपदा में दर्ज की गई है।
मृतक जगपाल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट
मीरपुर जखेड़ा में शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। तीनों के परिजनों को आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर सपा नेताओं ने बुधवार को गांव में महापंचायत की थी। गुरुवार को मृतक जगपाल के भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान और जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में राहुल ने आरोप लगाया कि सपा नेता उनके घर आए और उन्हें उकसाते हुए महापंचायत में आने और मार्ग जाम करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें: अमन हत्याकांड में सामने आई ये बड़ी बात, बदमाशों ने पहले बनाया था प्लान, फिर दिया वारदात को अंजाम
जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राहुल ने बताया कि उसने ऐसी तहरीर नहीं दी है। उसे उसके नाम से दर्ज ऐसी रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/