फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर दबोचा गया महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाला आरोपी रोमी, हुआ ये बड़ा खुलासा

Mon, 15 Mar 2021 02:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला आरोपी युवक दबोचा
  • सोतीगंज का कबाड़ी निकला आरोपी रोमी
  • दूसरे युवक की तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाला आरोपी सोतीगंज का कबाड़ी निकला।

विज्ञापन


ये था मामला
सदर बाजार के एक मोहल्ले में व्यापारी का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह स्कूटी पर दो युवक आए। व्यापारी के घर के बाहर तार पर महिलाओं के परिधान सूख रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने कपड़े चोरी कर लिए और स्कूटी की डिग्गी में रखकर चला गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद परिजनों ने तंत्र मंत्र क्रिया का अंदेशा जताकर नाराजगी जताई और फिर सदर थाने में हंगामा किया। 



वहीं रविवार को व्यापारी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें दूसरे समुदाय के दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे है। इसकी जानकारी लगते सदर बाजार अध्यक्ष सुनील दुआ, महामंत्री अमित बंसल, कोषाध्यक्ष विशाल, आनंद उपाध्यक्ष, अमित सिंघल, संजय गुलाटी, गुरनाम सिंह, दीपक चड्ढा, सुनील शेट्टी व सरदार बच्चन सिंह भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने हंगामा किया और सदर थाने में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देते आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चोरी का अनोखा मामला: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा ले गए युवक, वीडियो देख अफसर हैरान, खूब वायरल हो रहीं ये तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात एक आरोपी रोमी निवासी सोतीगंज को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी अकाश निवासी सोतीगंज की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपी ने बताया कि उसने मजाक में ही परिधान चोरी कर लिए थे। पुलिस का दावा है कि अकाश शातिर वाहन चोर भी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें