फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा युवक का कारनामा: पत्नी को भूल दूसरी युवती को घर ले आया प्रेमी, लड़की के परिजनों ने की धुनाई और फिर...

Tue, 18 Jan 2022 11:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में शादीशुदा एक युवक का कारनामा सामने आया है। युवक अपनी पत्नी को भूल दूसरी युवती को घर ले आया। वहीं पता चलने पर युवती ने परिजनों ने युवक की धुनाई कर और फिर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा की रहने वाली युवती को सदर बाजार के पत्ता मोहल्ला में रहने वाला शादीशुदा युवक घर ले आया। युवती के परिजनों को इसका पता लगा तो उन्होंने आरोपी के घर पर पहुंचकर प्रेमी की मारपीट की और हंगामा कर दिया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पत्ता मोहल्ला में रहने वाले युवक की शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था। युवक का प्रेम प्रसंग कंकरखेड़ा निवासी युवती से हो गया। रविवार रात प्रेमी, युवती को लेकर घर आया। युवती के परिजनों को इसका पता लगा तो उन्होंने आरोपी प्रेमी की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इस मामले में सदर बाजार पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद प्रत्याशी के विरोध में जयंत के दिल्ली आवास पर प्रदर्शन, समर्थकों ने कहा डाली ऐसी बात, विचार करने पर मजबूर हुए चौधरी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें