फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : खुलेआम घूम रहे जिपं सदस्य समेत 35 वांछित, भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत पर किया गया था जानलेवा हमला

Fri, 04 Jun 2021 09:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां जिला पंचायत सदस्य समेत 35 लोग वांछित चल रहे हैं। पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। वहीं हाल ही भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला भी किया गया था।
विज्ञापन
मेरठ: हाथ पिस्टल लेकर भागता जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में खुलेआम घूम रहे वांछित जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी सहित 35 लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पुलिस की इस तरह की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं चर्चा है कि सत्ताधारी नेताओं के दबाव में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी ने अपने गांव मसूरी इंचौली में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत पर जानलेवा हमले का प्रयास किया था। पिस्टल लेकर भागते अरुण चौधरी का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बावजूद पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम है। वहीं अरुण चौधरी खुलेआम सांसद और विधायकों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। जनप्रतिनिधियों ने वारदात को भी नकार दिया। 

उन्होंने कहा कि राजनीति के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। ऐसा ही मामला सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और उसके बेटे हिमांशु सिद्धार्थ के साथ हुआ था। दोनों पिता-पुत्र ने शादी के कार्यक्रम में फायरिंग की थी। इसका भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। उसकी भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अब सिद्धार्थ दावा करते हैं कि उन्होंने कोर्ट से स्टे ले रखा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कंकरखेड़ा मेडिकल सदर बाजार, लालकुर्ती, परतापुर समेत कई थाना क्षेत्र में नामजद 35 आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों की लगातार शिकायतें हो रही है, इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

कार्रवाई होगी
वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। मुकदमे में नामजद आरोपी जेल भी जा रहे हैं। कौन किस पार्टी से है इससे पुलिस को लेना-देना नहीं है। आरोपियों पर कानून के तहत कार्रवाई होगी। - अजय साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें