11,439 लोगों ने लगवाया टीका
गुरुवार को 11439 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 138 बूथों पर टीकाकरण किया गया। हालांकि लक्ष्य 43,300 लोगों को टीका लगाने का था। शुक्रवार को 139 बूथों पर 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
3,107 सैंपलों की जांच
गुरुवार को 3107 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। अब कोरोना के छह केस सक्रिय हैं, जिनमें से तीन अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 66031 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
टीकाकरण के लिए चिकित्सकों का सम्मान
देश में 100 करोड़ लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण होने पर बृहस्पतिवार को चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों और पुलिसवालों को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने अपने द्वारा गोद लिए मेरठ जिले के ग्राम सिसौली, गढ़ रोड स्थित प्राथमिक केंद्र का निरीक्षण किया और इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं को पटका पहना कर तथा गुलाब पुष्प देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रवीण कुमार, कौशल चौहान, भोपाल सिंह, योगेश त्यागी, सचिन, शिवकुमार, बृजभूषण आदि रहे।