फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम पर मांगी 20 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार, चार आरोपी हिरासत में

Mon, 06 Jun 2022 10:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम से आटा मिल मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।जबकि योगेश भदौड़ा कई साल से जेल में बंद है।
विज्ञापन
रंगदारी मांगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम से सरधना में आटा मिल मालिक मुनेंद्र कुमार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि चारों शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी रंगदारी का मुकदमा है और जेल भी जा चुके हैं।

विज्ञापन


मामला सरधना के छबड़िया गांव का है। आटा मिल मालिक मुनेंद्र कुमार ने तीन दिन पहले पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके मोबाइल पर योगेश भदौड़ा का नाम लेकर कॉल की गई और 20 लाख रुपये मांगे गए। इसके बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं। इसके बाद सरधना पुलिस और एसओजी आरोपियों की तलाश में लग गई। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई, वह गांव के युवक का ही निकला है। 

यह भी पढ़ें: UP: पति बोला-बच्ची मेरी नहीं, पत्नी ने कहा-डीएनए टेस्ट कराओ, भंवर में फंसा एक साल की मासूम का भविष्य
विज्ञापन


सोमवार को एक सूचना पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी रंगदारी मांगने की वारदात कर चुके हैं। आरोपियों की निशानदेही पर कुछ अन्य जगहों पर पुलिस की दबिश जारी है। बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने के मामले में छह लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

योगेश भदौड़ा की भूमिका की भी जांच 
पुलिस योगेश भदौड़ा की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना कि योगेश कई साल से जेल में बंद है। उसके खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सात दिन पहले ही योगेश और उसके तीन साथियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है।

छबड़िया के जंगल में हुई घेराबंदी 
सरधना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से सोमवार को गांव छबड़िया के जंगल में बदमाशों की लोकेशन को ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस कई घंटों तक खेत में पेड़ों पर चढ़कर भी निगरानी करती रही। यहां से चार आरोपियों को पकड़ा गया।इस दौरान जंगल में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ की चर्चा भी रही।

यह भी पढ़ें: Meerut: आध्यात्म के जरिए खुद की आत्मा को पहचानें, जीवन में प्रसन्नता लाता है ध्यान: बीके सुशांत

योगेश भदौड़ा के नाम से रंगदारी मांगने के मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कई राज खुल सकते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। - केशव कुमार, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें