फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : लापता इंजीनियर की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ी मिली लाश

Tue, 20 Feb 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खेत में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में मुजफ्फरनगर के एक गांव से लापता इंजीनियर की पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर डाली। उसका का शव गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। प्रदर्शनकारियों ने टेंपू का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से झड़प भी हुई। सीओ और इंस्पेक्टर ने हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर एक घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया। 

विज्ञापन


खतौली में गांव लाडपुर निवासी हिमांशु उर्फ बंटी (23) पुत्र राजेंद्र मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री के आफिस में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर 2.30 बजे गांव निवासी मोहित पुत्र विजयपाल 25 हजार रुपये देने के लिए हिमांशु को घर से बुलाकर ले गया। रविवार शाम तक भी हिमांशु घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मोहित भी अपने घर पर नहीं मिला।

पढ़ें : दलित युवक को मारी गोली, गांव में फोर्स तैनात, दो समुदाय से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने रात के समय पुलिस को मोहित के खिलाफ हिमांशु के अपहरण करने की तहरीर दी। पुलिस ने रात के समय परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर हिमांशु की तलाश शुरू कर दी। रविवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों को हिमांशु की बाइक मीरापुर मार्ग पर गांव गंगधाड़ी के पेट्रोल पंप के पास खड़ी हुई मिली। बाइक में चाबी लगी हुई थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जानसठ रोड स्थित गणेश विहार कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चे खेलते हुए कॉलोनी के पीछे खेत में गन्ना तोड़ने पहुंचे। गन्ने के खेत में शव पड़ा देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। इस दौरान आसपास खेतों में तलाश कर रहे परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। परिजनों ने शव की शनाख्त हिमांशु के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गन्ने के खेत में हिमांशु का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। 

पढ़ें : विवाहिता ने खुद को कनपटी से सटाकर मारी गोली, खून से लथपथ लाश देख परिजन सन्न

सूचना मिलने पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। हिमांशु की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। ग्रामीण हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को टेंपू मंगवाया। गुस्साए ग्रामीणों ने टेंपू का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीणों ने एक घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई दीपांशु ने मोहित और उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें