फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नोएडा ‘फेस्टिवल सिटी’ में 88 निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी, ईओडब्ल्यू में छह निदेशकों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Nov 2026 10:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: साल 2008 और 2012 में फेस्टिवल सिटी के लिए जमीन का आवंटन हुआ थ। निवेशकों से मोटी रकम वसूली गई, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया गया। आरोपियों में बाइक बोट घोटाले के आरोपी की पत्नी क्वेंसी भसीन भी शामिल है। 
विज्ञापन
आढ़ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर 143 स्थित 'फेस्टिवल सिटी' (मिस्ट एवेन्यू) प्रोजेक्ट के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा यानी ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को ईओडब्ल्यू थाने में कंपनी की निदेशक क्वेंसी भसीन समेत छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ईओडब्ल्यू के डिप्टी एसपी जितेंद्र सिंह कालरा की ओर से यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। कालरा ने बताया कि साल 2008 में नोएडा विकास प्राधिकरण ने मेसर्स आनंद इंफो प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-143 में आईटी सेक्टर से जुड़े कामर्शियल प्रतिष्ठान बनाने के लिए एक लाख वर्ग मीटर जमीन आवंटित की थी। बाद में 2012 में प्राधिकरण ने सेक्टर-143 के स्थान पर सेक्टर-143 बी आवंटित किया। इसका नक्शा भी पास कर दिया गया। 
 

इसके बाद कंपनी के निदेशकों (मिस्ट एवेन्यू प्राइवेट लिमिटेड, मिस्ट डायरेक्ट सेल्स प्राइवेट लिमिटेड और आनंद इन्फो एज प्राइवेट लिमिटेड) ने 2012 में ''मिस्ट एवेन्यू / फेस्टिवल सिटी'' योजना लॉन्च की। इसके तहत तय समय में दुकानें और ऑफिस बनाकर निवेशकों को दिए जाने थे, लेकिन बिल्डरों ने न तो प्रोजेक्ट पूरा किया और न ही निवेशकों की रकम लौटाई। जांच में 88 निवेशकों से ठगी की पुष्टि हुई।
 

शासन के आदेश पर जब ईओडब्ल्यू ने इस मामले की जांच की तो सामने आया कि विवादित जमीन पर सिर्फ आंशिक निर्माण ही कराया गया है। जांच में लगभग 88 निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के पुख्ता सबूत मिले। जांच अधिकारी ने इस मामले में सात निदेशकों सतिंदर सिंह भसीन उर्फ मोन्टू भसीन (बाइक बोट घोटाले का आरोपी) की पत्नी क्वेंसी भसीन, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, विनोद कुमार, युवराज अरबोला, सरबजीत सिंह साहनी और रितेश गुप्ता को दोषी पाया था।
 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते छह पर दर्ज हुआ केस
यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की गई। आदेश के अनुपालन में यूपी शासन ने फिलहाल शेष छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। शासन की मंजूरी के बाद जांच अधिकारी ने ईओडब्ल्यू थाना मेरठ में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी एसपी जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
क्वेंसी भसीन निवासी डी-24, राजौरी गार्डन, थाना राजौरी गार्डन, दिल्ली, राजौरी गार्डन, पश्चिमी, दिल्ली।
हरप्रीत सिंह छाबड़ा निवासी एच-197 मानसरोवर गार्डन, नई दिल्ली, पश्चिमी, दिल्ली।
विनोद कुमार निवासी गली नंबर-15, इंद्रपार्क पालम कॉलोनी, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली।
युवराज अरबोला निवासी अज्ञात।
सरबजीत सिंह साहनी निवासी ई-16, गुरु नानकपुरा जनकपुरी नई दिल्ली।
रितेश गुप्ता निवासी डी-90, सेक्टर 26 नोएडा, गौतमबुद्धनगर।

ये भी देखें...
यूपी: जावेद अख्तर के बयान पर भड़के देवबंद के उलमा, बोले- पहले अपना मजहब बताओ, फिर करना बयानबाजी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें