फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Monsoon Update: मेरठ में बारिश ने और बढ़ाई उमस, गर्मी से लोगों का बुरा हाल, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 06 Jul 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश के बाद उमस और बढ़ गई है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम वैज्ञानिकों ने कल भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून  बेहद धीमी गति से बढ़ रहा है। दो दिन पहले वेस्ट यूपी में बारिश हुई लेकिन अच्छी बारिश न होने के कारण उमस का असर बढ़ता जा रहा है। उमस और सूरज की तपिश में पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में अच्छी बारिश के लिए लोग तरस रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में आज और कल बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


आज दोपहर तक जहां मेरठ में मौसम गर्म रहा वहीं दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए और कई स्थानों पर बारिश हो गई। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

मेरठ में पिछले एक हफ्ते से बारिश के आसार बने हुए हैं। दो दिन पहले भी बारिश हुई पर उमस बरकरार रही। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। 

यह भी पढ़ें : Murder: मेरठ में युवती की हत्या कर लाश कैंट क्षेत्र में फेंकी, सिर और एक पैर गायब, शरीर पर नहीं थे कपड़े
विज्ञापन

 
मंगलवार सुबह से ही मौसम गर्म रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उमस का असर बना रहेगा। गर्मी के चलते तापमान में  गिरावट के आसार कम हैं। अगले दो दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 96 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें