पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
डॉ. रतन पाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मृतक आश्रितों के मामले अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए इनका भुगतान और निस्तारण पारदर्शिता व प्राथमिकता के साथ किया जाए। समिति ने कई विभागों की प्रगति पर संतोष जताया और अच्छे कार्य की सराहना भी की।
सरकारी योजनाओं को अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने पर बल
सभापति ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभाग जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक देरी न झेलनी पड़े।
डीएम ने दिया सौ प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन
डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि समिति के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिसका समिति ने स्वागत किया।
बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एमएलसी विजय बहादुर पाठक, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, डीआईओ सुमित कुमार समेत मेरठ और बागपत के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।