एसएसपी ने इस लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही विभागीय जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान सीओ कैंट नवीना शुक्ला से भी एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की।
एसएसपी ने बताया कि थाने की साफ-सफाई, अधूरे रजिस्टर और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्यशैली में सुधार न आने पर सस्पेंशन आवश्यक हो गया।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।