मेरठ मेट्रो में एक बार में 700 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे वहीं नमो भारत में 1400 लोग यात्रा कर सकेंगे। मेरठ मेट्रो और नमो भारत दोनों ट्रेनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है ताकि सफर आरामदायक और सुरक्षित रहे। यह कॉरिडोर तकनीक और आधुनिकता का बेजोड़ संगम है।
कहां मिलेगी कौन सी ट्रेन
-संयुक्त स्टेशन (मेट्रो+नमो भारत) : मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम।
-एलिवेटेड स्टेशन : मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, एमईएस कॉलोनी, डोरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम।
-भूमिगत स्टेशन: मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल।
-धरातल पर स्टेशन : मोदीपुरम डिपो।
मेट्रो की समय सारणी
दिन समय
सोमवार से शनिवार सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
रविवार सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
-यात्रियों की संख्या के आधार पर भविष्य में हर 5 से 10 मिनट में मेट्रो की सुविधा मिलेगी।
-आपातकालीन स्थिति के लिए ट्रेन में मेडिकल स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए विशेष स्थान सुरक्षित है।
-पूरा कॉरिडोर रोशनी-आधारित स्वनियंत्रित प्रकाश व्यवस्था और इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है।
-यूएसबी चार्जिंग, सामान रैक, सीसीटीवी कैमरे प्रीमियम कोच, आधुनिक सीटिंग की सुविधा मिलेगी।