फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पाकिस्तानी महिला नाजिया उर्फ सबा मसूद से पूछताछ, नागरिकता और फर्जी दस्तावेजों की जांच तेज

Mon, 16 Feb 2026 03:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पाकिस्तानी महिला नाजिया उर्फ सबा मसूद को देहली गेट थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस नागरिकता, फर्जी वोटर कार्ड और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
मेरठ थाने में पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रह रही पाकिस्तानी महिला नाजिया उर्फ सबा मसूद को देहली गेट थाना बुलाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उनकी और उनकी बेटी एमन फरहत के नागरिकता संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


बिना नागरिकता रहने और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
मां-बेटी के खिलाफ बिना भारतीय नागरिकता के भारत में रहने और फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि महिला ने अलग-अलग नाम से दो फर्जी वोटर कार्ड बनवाए और उनका इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: UP: बिना नागरिकता के 30 साल से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी से संबंध होने की आशंका
प्राथमिकी में महिला के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है और सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

बेटे ने आरोपों को बताया साजिश
वहीं महिला के बेटे ने इन आरोपों को साजिश बताया है। उसका कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला उनके घर में किराएदार है और उसका परिवार से विवाद चल रहा है। बेटे के अनुसार विरोधियों के साथ मिलकर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस सत्यापन में जुटी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें