फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आयोजन से पहले ही सुर्खियों में भाजपा विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी

Sun, 08 Jul 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
नगर में आम दावत के लिए निमंत्रण बांटते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम के मौसम में जहां देश भर में विभिन्न स्थानों पर मैंगो पार्टी आयोजित की जा रही हैं, वहीं मेरठ के सरधना में होने वाली मैंगो पार्टी आयोजन से पहले ही सुर्खियों में है। मेरठ के चर्चित विधायकों में शुमार सरधना से भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम अपने सरधना क्षेत्र में मेगा मैंगो पार्टी के आयोजन को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन


आज (रविवार) होने जा रही इस आम और दूध की विशाल दावत में जहां 50 हजार लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, तो इसके इंतजाम भी बहुत बड़े हैं। यही नहीं, इस दावत में आने वाले लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था है। ऐसे में इस आम की दावत के राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

सियासी जमावड़े की गवाह बनेगी यह दावत
सरधना के गांव कुशावली गांव स्थित तेजस कृषि फार्म में कहने को तो क्षेत्रीय लोगों की आम की दावत होगी। लेकिन दूसरी तरफ यह दावत सियासी जमावड़े की गवाह भी बनेगी। क्योंकि इस दावत में प्रदेश के तीन मंत्रियों सहित कई विधायक, सांसद आदि के साथ भाजपा के पदाधिकारी और पूर्व विधायक आदि मौजूद रहेंगे। इनमें दो मंत्रियों चिकित्सा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का प्रोग्राम शनिवार को फाइनल भी हो गया। 
विज्ञापन


संगीत सोम सरधना से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रहते हुए उन्होंने कभी कोई इस तरह का आयोजन नहीं किया। लेकिन अब लोकसभा चुनाव की जैसे-जैसे तैयारी तेज होना शुरू हुई है, तो उसके बीच इस विशाल दावत के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

किसी राजघराने से कम नहीं अंदाज-ए दावत 

हुक्का गुड़गुड़ाने का आनंद भी ले सकेंगे आगंतुक - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय विधायक द्वारा आज दी जाने वाली मेगा मैंगो पार्टी का आयोजन या आम भोज किसी राज घराने सरीखे अंदाज जैसा होगा। इस क्षेत्र में अब तक का यह ऐतिहासिक आयोजन होगा। इस दावत में आने वाले प्रदेश के मंत्रियों और भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अपने स्तर से तैयारी कर रहा है।

आम की दावत के दौरान सड़क के एक किनारे पर पार्किंग स्थल बनाया गया हैं। जिसके बराबर में वीआईपी पंडाल होगा। आम की दावत खाने के बाद चारपाई पर लेटकर हुक्का गुड़गुड़ाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस व्यवस्था के लिए करीब ढाई सौ चारपाई और दो सौ हुक्कों का इंतजाम किया गया है।

200 मेजों पर सिर्फ आम ही आम 
फार्म हाउस के दूसरी तरफ दो विशाल पंडाल लगाए गए हैं। जिनमें पांच सौ बड़ी मेज लगायी गई हैं। इनमें दो सौ मेजों पर आम और दूध तथा तीन सौ मेजों पर भोजन की व्यवस्था होगी। भोजन के लिए 25 हजार प्लेट मंगायी गयी हैं तो दूध के लिए कुल्हड़ों की व्यवस्था होगी। फ्लेवर्ड मिल्क की भरपूर व्यवस्था भी होगी। पंडाल में बैठने के लिए 10 हजार कुर्सियों की भी व्यवस्था है। जबकि वीआईपी पंडाल में सोफे डाले गए हैं। 
विज्ञापन

पक्ष-विपक्ष में दावत को लेकर कई चर्चा

आम दावत के लिए तैयार किया गया है विशाल पांडाल - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष ही नहीं भाजपा में भी इस दावत को लेकर चर्चा है। सभी की नजर इस दावत में आने वाली भीड़ के साथ नेताओं पर रहेगी। क्योंकि दावत को लेकर दावे भी बड़े किए गए हैं। चर्चा है कि संगीत सोम इस बार लोकसभा चुनाव की मजबूती से दावेदारी का मन बना चुके हैं। इसमें मुजफ्फरनगर और मेरठ लोकसभा सीट के साथ गाजियाबाद सीट पर उनकी नजर है।

हालांकि मेरठ सीट वैश्य बहुल सीट होने के कारण यहां से उनका टिकट होना आसान नहीं होगा। जबकि मुजफ्फरनगर सीट में उनका सरधना विधानसभा क्षेत्र भी आता है और संगीत सोम वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव सपा से मुजफ्फरनगर सीट से लड़ भी चुके हैं। ऐसे में इस आम की दावत को लोकसभा चुनाव की दावेदारी से ज्यादा जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि वह अपने प्रभाव को प्रदर्शित कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें