फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट अनमोल डोप टेस्ट में फेल, तीन साल के लिए निलंबित; बोले- मेरे खिलाफ साजिश

Sun, 18 Oct 2026 11:45 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: इंटरनेशनल पैरालिम्पिक कमेटी की ओर से अनमोल का डोप परीक्षण कराया गया था। बताया गया कि उनके खून में प्रतिबंधित दवाई के अंश मिले, उसके बाद ये निर्णय लिया गया। अनमोल 2029 तक नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट अनमोल वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट अनमोल वशिष्ठ को इंटरनेशनल पैरालिम्पिक कमेटी की ओर से 2029 तक के लिए निलंबित किया गया है। डोप परीक्षण में प्रतिबंधित दवा डीएचसीएमटी (डीहाइड्रोक्लोरोमेथिलटेस्टोस्टरोन) के अंश पाए जाने के मामले में उन पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी उन्हें दोषी करार नहीं किया गया है। इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वर्ल्ड पैरा ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन मार्च 2026 में नई दिल्ली में किया गया था। इस प्रतियोगिता के दौरान नाडा (नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी) की ओर से अनमोल का परीक्षण किया गया। अनमोल ने बताया कि उस दौरान उनका परीक्षण नेगेटिव रहा। इसके बाद उनका सेंपल जर्मनी वाडा के नेतृत्व में भेजा गया। वहां कुछ अंश प्रतिबंधित दवा डीएचसीएमटी (डीहाइड्रोक्लोरोमेथिलटेस्टोस्टरोन) एनाबॉलिक स्टेरॉयड के पाए गए। 
 

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ यह साजिशन किया गया है। वाडा की रिपोर्ट के बाद इंटरनेशनल पैरालिम्पिक कमेटी की ओर से उन्हें 2029 तक के लिए निलंबित किया गया है। इस दौरान वह किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। अनमोल ने बताया कि मेल के द्वारा उन्हें भी इसकी जानकारी दी गई है।
 
विज्ञापन

पैरा एशियन गेम्स भी नहीं जा सके
अनमोल वशिष्ठ पैरा एशियन गेम्स में भी इसके कारण हिस्सा नहीं ले सके हैं। उन्होंने बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकता। इस कारण वह पैरा एशियन गेम्स में भी नहीं जा सके। उन्होंने इसके खिलाफ केस भी किया है। उनके द्वारा अपनी बात को कमेटी के सामने रखा जा रहा है। सबकुछ ठीक रहने पर वह सभी खेलों में हिस्सा ले सकेंगे।

ये भी देखें...
यूपी: दिल्ली एनसीआर के जिलों में अगले दो महीने तक खेल प्रतियोगिताओं पर रोक, सामने आई ये बड़ी वजह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें