फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली एनसीआर के जिलों में अगले दो महीने तक खेल प्रतियोगिताओं पर रोक, सामने आई ये बड़ी वजह

Sun, 18 Oct 2026 11:38 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: नवंबर और दिसंबर में हर साल वायु प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। मेरठ में होने वाली जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर के जिलों में वायु प्रदूषण के खतरे को देखते हुए खेल निदेशालय ने अगले दो महीने नवंबर-दिसंबर में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी है। इसके चलते मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से प्रदेश सरकार को दिए गए पत्र के बाद यह निर्णय लिया गया। पत्र में कहा गया है कि नवंबर-दिसंबर माह में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के कारण खिलाड़ियों के शारीरिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ने का खतरा पैदा हो सकता है। इस वजह से इन दोनों महीनों में कोई खेल प्रतियोगिता न कराई जाए। इसे लेकर उत्तर प्रदेश शासन और खेल विभाग की ओर से क्षेत्रीय खेल विभाग मेरठ को भी पत्र जारी कर आगामी दिनों में प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताएं निरस्त कर दी गई हैं। 
 

इसी तरह नवंबर-दिसंबर माह में मेरठ के साथ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत समेत मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में खेल प्रतियोगिताएं न कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन दोनों महीनों का खेल कैलेंडर भी शासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में खेल निदेशालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है।
 

मेरठ में होने वाली जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित
शासन का पत्र मिलने के बाद मेरठ में 23 नवंबर से होने वाली जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में मेरठ मंडल समेत प्रदेश के सभी मंडलों की टीमें आने वाली थीं। अब यह प्रतियोगिता किसी दूसरे जिले में कराने की तैयारी है। इसके अलावा मेरठ में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता भी होनी थी। इसकी तिथि भी अब दिसंबर के बाद ही तय हो जाएगी।

पिछले साल नहीं हो सकी थी संतोष ट्रॉफी
मेरठ में पिछले साल 2025 में पहली बार फुटबॉल की संतोष ट्रॉफी का आयोजन होना था। बढ़ते प्रदूषण के कारण यह प्रतियोगिता भी मेरठ के हाथ से छिन गई थी। मेरठ में इस ट्रॉफी के चार मैच होने थे जो नहीं हो सके थे।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
आने वाले महीनों में दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नवंबर-दिसंबर में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। इस आशय का निर्देश मिलने के बाद आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। 
- जितेंद्र यादव,क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया की भाभी धोखाधड़ी में फंसी, निरस्त होगा पिस्टल का लाइसेंस; ये है मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें