फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिहार में अनामिका अंबर को काव्य पाठ से रोका, कवियों ने कवि सम्मेलन का किया बहिष्कार

Sat, 26 Nov 2022 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिहार के हरिहर स्थित सोनपुर मेले में काव्य पाठ करने पहुंची यूपी में बाबा फेम मेरठ की कवियित्री अनामिका जैन अंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में  काव्य पाठ करने से रोकने पर कवियों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के हरिहर स्थित सोनपुर मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मेें मेरठ की कवयित्री अनामिका अंबर को काव्य पाठ करने से रोक दिया। इससे शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन

अनामिका अंबर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें काव्य पाठ नहीं करने दिया। आरोप है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के समर्थन में कविता पढ़ने के कारण बिहार सरकार ने ऐसा किया है।

कवि सौरभ सुमन ने बताया कि अन्य कवियों को प्रशासन ने मंच पर आमंत्रित किया। इस पर आयोजकों ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इंदौर से आए प्रसिद्ध गीतकार अमन अक्षर ने कहा की ये साहित्य की धरती पर साहित्य का सबसे बड़ा अपमान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सोनिका को नहर में ढूंढ रही थी पुलिस, 16 दिन बाद जंगल में मिला शव, खौफनाक थी वारदात

हास्य व्यंग्य के प्रसिद्ध कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने कहा की अनामिका अंबर देश की सबसे ऊर्जावान और सत्य कहने वाली कवयित्री हैं। योगी जी को लेकर जो गीत उन्होंने गाया वह उत्तरप्रदेश के एक नागरिक होने के नाते नेहा राठौर को जवाब था। ये घटना कोई आज की नहीं है। इसकी सबको पहले से जानकारी है। बिहार सरकार ने कवियों का अपमान किया है।
विज्ञापन


बिहार सरकार ने अनुचित किया: अनामिका अंबर
कार्यक्रम संचालक एवं कवयित्री अनामिका अंबर के पति सौरभ जैन सुमन ने कहा की ये बिहार सरकार ने अनुचित किया है। अनामिका भाजपा की प्रवक्ता या सदस्य नही हैं। वह केवल कवयित्री हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें