फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिनदहाड़े बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस मौके पर 

Sun, 03 Mar 2019 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल बैंककर्मी व मौके पर जमा भीड़
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें दिन के उजाले में भी पुलिस का खौफ नहीं है। मेरठ के शास्त्रीनगर में रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने सरेबाजार व्यापारी के बेटे को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में आभूषण व्यापारी के बेटे को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश दोपहर के समय सराफ की दुकान पर लूट करने आए थे। वहां मौजूद लोग लूटपाट की बात सुनकर डर गए और दुकान मालिक के बेटे को सूचना दी। इसी दौरान सराफा व्यापारी के बेटे अमित वर्मा जैसे ही वहां पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। 
विज्ञापन

हमले के दौरान एक गोली उनके एक हाथ और एक मुंह पर लगी है। बदमाशों को वारदात करते देख कुछ ही दूरी पर काम करने वाले मजदूरों ने इसका विरोध किया लेकिन बदमाश उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल अमित वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर एसएसपी एसपी सिटी से तमाम कई अधिकारी हॉस्पिटल में पहुंचे और फिर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। अमित वर्मा इलाहाबाद बैंक में क्लर्क बताए गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें