फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: मेरठ में गला रेतकर युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 17 Mar 2019 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के मेरठ में रविवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 



परतापुर थानाक्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को बाईपास स्थित बिग बाइट के नजदीक सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरारोपी फरार हो गए। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

Next
AU ऐप में पढ़ें