फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार, एक घायल

Sun, 17 Mar 2019 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सहारनपुर के गन्ना विभाग में तैनात अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई। कार में सवार सहारनपुर में तैनात अधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

वहीं पुलिस के अनुसार हादसे में सहारनपुर के गन्ना विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात अधिकारी बुरी तरह घायल हुए हैं। वह कार में सवार होकर किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। वह कार में अकेले थे और कार को खुद ही चला रहे थे। पुलिस ने ट्रक  को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल अधिशासी अभियंता के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें