फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मजदूरी मांगी तो तोड़ दिए मजदूर के हाथ, फिर की जेसीबी से कुचलने की कोशिश

Sat, 05 Jan 2019 10:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाथ में लगी चोट दिखाता मजदूर
विज्ञापन
यूपी के मेरठ से सटे कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार से मजदूरी मांगी तो उसने मजदूरों के साथ मारपीट की। एक मजदूर पर सरिया से हमला कर उसके हाथ तोड़ दिए। वहीं एक अन्य मजदूर को जेसीबी से कुचलने का प्रयास किया। मजदूरों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव धौलाना हापुड़ निवासी दिनेश चौहान पुत्र बिजेन्द्र चौहान ने बताया कि वह अपने नौ साथियों वीरेन्द्र, राजवीर, प्रेमपाल, उमेश, अरविंद यादव, अरविंद कुमार, रामू, भरत, अमन व अरविंद सिंह के साथ हाईवे स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में मजदूरी कर रहा है।
विज्ञापन

सभी ने पाइपलाइन डालने व अन्य काम का ठेका लिया है। काम की मजदूरी प्रतिमाह 1.20 लाख रुपये तय है। वह पांच माह से काम कर रहे हैं। उनकी मजदूरी छह लाख रुपये हो चुकी है। लेकिन ठेकेदार ने अभी तक सिर्फ 85 हजार रुपये ही दिए हैं। 

शुक्रवार को उन्होंने ठेकेदार से बकाया रकम मांगी तो आरोपी ने सरिया से मजदूर दिनेश को पीटना शुरू कर दिया। पीट पीटकर उसके हाथ तोड़ दिए। इसके अलावा अरविंद ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह सभी ने वहां से भागकर जान बचाई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें