baghpat police, up police, murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शख्स की ईंट से पीटकर हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी दो बरामद की है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक बागपत में एनिमल रिसर्च सेंटर के पास जंगल में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से दो ईंटें बरामद हुई हैं, जो खून से सनी हुई हैं।
पुलिस का कहना है कि युवक की ईंटों से पीटकर हत्या की गई है। वहीं अभी तकक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।