फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ कचहरी में वकीलों ने हरियाणा की पुलिस को पीटा, जान बचाने के लिए लगाई दौड़, कार भी तोड़ी; ये है मामला

Sat, 30 Aug 2025 11:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: हरियाणा के कैथल जिले की पुलिस मेरठ कचहरी में पेशी पर आए बदमाश को पकड़ने आई थी। बदमाश और उसके साथ के लोगों ने अपहरण का शोर मचा दिया, वकीलों व लोगों ने पांच पुलिसवालों का दौड़ाकर पीटा। 
विज्ञापन
कैथल की पुलिस को पीटते वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी परिसर में जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा के कैथल जिले की पुलिस को वकीलों और लोगों ने बदमाश समझकर दौड़ाकर पीटा। लोगों ने सादा कपड़े में पहुंचे पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। हमलावर स्कॉर्पियो की चाबी निकाल कर ले गए।
विज्ञापन

 

कार पर किया पथराव। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आधे घंटे तक कचहरी परिसर में जमकर हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांच सदस्यों की पुलिस टीम को बचाया और जानलेवा हमले के आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।
 

वकीलों ने बचकर भागता हरियाणा पुलिस का सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के जनपद कैथल में सुखदेव नामक आरोपी जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहा है। आरोपी वर्ष 2010 में मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की घटना में भी जेल जा चुका है। हत्या के केस की मेरठ न्यायालय में सुनवाई चल रही है। 
 

शुक्रवार को आरोपी सुखदेव की तलाश में कैथल पुलिस की एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) टीम भी लगी थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि शुक्रवार को सुखदेव तारीख पर मेरठ कोर्ट में आएगा। कैथल पुलिस की एसडीयू के एएसआई तरसेन सिंह समेत पांच सदस्यीय टीम सुखदेव की तलाश में स्कॉर्पियो से मेरठ कचहरी पहुंची थी। कैथल पुलिस के सभी कर्मचारी वर्दी में नहीं थे। स्कॉर्पियो पर पुलिस लिखी चिट लगा रखी थी।

ये भी देखें...
Meerut: विल्वेश्वनाथ मंदिर में हंगामा, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी और आम जनता को रोका, धक्के मारे    
 

अपहरण का शोर मचाने पर वकील और लोगों ने पुलिस को घेरा
शुक्रवार शाम करीब 5: 40 बजे कैथल पुलिस की एसडीयू टीम ने कचहरी परिसर में 13 न्यायालय भवन के सामने से आरोपी सुखदेव को पकड़ लिया। उस समय सुखदेव के साथ अधिवक्ता और अन्य लोग भी थे। अचानक सादा कपड़ों में पांच पुलिसकर्मियों के पकड़कर ले जाने पर सुखदेव ने बदमाशों द्वारा अपहरण करने का शोर मचा गया। 
 

आरोप है कि तभी लोग और वकील दौड़ पड़े और उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो पीछा कर भी पीटा गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अपने परिचय पत्र दिखाए लेकिन आरोपियों ने वो भी छीन लिए। हमलावरों ने टीम को स्कॉर्पियो समेत घेरकर पथराव व तोड़फोड़ की।
 

सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने सभी को सिविल लाइन थाने भिजवाया। आरोपी सुखदेव को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया। हमला करने वाले आरोपियों के चाबी ले जाने के कारण सीओ ने क्रेन मंगवाकर उनकी स्कॉर्पियो को सिविल लाइन थाने भिजवाया।
सीओ ने बताया कि अपहरण व बदमाशों के आने का शोर मचने पर वकीलों और अन्य लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस को नहीं बताया
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस वर्दी पहनकर नहीं आई थी। पुलिस टीम ने संबंधित थाने में आमद भी नहीं कराई और न ही स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। कैथल पुलिस के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें