कुलपति डॉ. केके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डाॅ. केके सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 17 मार्च से आवेदन किए जा रहे हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि सात मई रखी गई थी, लेकिन अब तक 16 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विद्यार्थियों की कृषि में बढ़ रही रूचि व अधिक से अधिक संख्या में ओर भी विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित हो सके इसके लिए सात मई से तिथि को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है।
कुलसचिव डॉक्टर रामजी सिंह दाएं
- फोटो : अमर उजाला
कुलसचिव डाॅ. रामजी सिंह ने बताया कि कृषि विवि अयोध्या के स्नातक में 641, मास्टर्स में 361, पीएचडी में 121 सीट, कृषि विवि कानपुर के स्नातक में 538, मास्टर्स में 252, पीएचडी में 91 सीट, कृषि विवि मेरठ के स्नातक में 475, मास्टर्स में 162, पीएचडी में 105 सीट, कृषि विवि बांटा के स्नातक में 418, मास्टर्स में 120, पीएचडी में 40 सीट, कृषि विवि कुशीनगर के स्नातक में 30 सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो सात मई से बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 11 व 12 जून को प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर अब तक 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।