फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में जमीनों के दाम आसमान पर, 1.70 करोड़ में बिका 67 लाख का मकान, जानें कौन सी है ये जगह

Fri, 29 Aug 2025 05:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: शहर में रैपिड, मेट्रो समेत चल रहीं कई विकास योजनाओं का संपत्ति के दामों पर असर पड़ रहा है। अब शास्त्रीनगर एल ब्लॉक और ट्रांसपोर्ट नगर में आवास विकास ने प्रॉपर्टी की नीलामी की, चौंकाने वाले परिणाम आए।
विज्ञापन
मकान। सांकेतिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में हो रहे विकास कार्यों का सीधा असर जमीन की कीमतों पर पड़ रहा है। आवास एवं विकास परिषद की ओर से की गई ई-नीलामी में एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर में मध्यम आय वर्ग का 67 लाख का मकान 1.70 करोड़ में बिका। यहां सर्किल रेट करीब 48 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। 22 अगस्त को लगी बोली का ब्योरा बृहस्पतिवार को जारी किया गया। इसमें कुल दस संपत्तियों के लिए बोली लगी, जो बेस प्राइस से काफी ऊंची रही।
विज्ञापन

 

शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में एल-1620 मध्यम आय वर्ग का 127 वर्ग मी. का भवन है। इसके लिए नौ लोगों ने बोली लगाई और एक करोड़ 69 लाख 38 हजार 852 रुपये में यह बिका। इसकी वास्तविक कीमत 66 लाख 98 हजार 852 रुपये थी। इसी के साथ एल-1618 भवन के लिए 13 लोगों ने बोली लगाई और एक करोड़ तीन लाख 20 हजार रुपये में यह बिका। 
 

ट्रांसपोर्ट नगर के चार भूखंड नीलामी में लगाए गए थे। इनका बेस प्राइस 56 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर था। इनमें 895/1 की बोली 79850 रुपये लगी। अन्य दो प्लॉट 70 हजार और एक की बोली 65 हजार रुपये से भी अधिक की लगी। हाल ही में जारी हुए सर्किल रेट के मुताबिक शास्त्रीनगर में दरें 37 हजार रुपये से बढ़ाकर करीब 48 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हुई है।
 

संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि विकास योजनाओं के कारण लोगों का रुझान संपत्तियों में बढ़ा है। उन्होंने जागृति विहार एक्सटेंशन तथा शास्त्रीनगर की तीन-तीन तथा ट्रांसपोर्ट नगर की चार संपत्तियों के लिए बोली लगाई गईं। उल्लेखनीय है कि आवास एवं विकास परिषद ने 289 करोड़ की संपत्तियों के लिए 5 से 21 अगस्त तक ई-नीलामी के लिए पंजीकरण किए थे और 22 जुलाई को ई-नीलामी हुई। मुख्यालय से बृहस्पतिवार को ई-नीलामी का ब्योरा जारी किया गया।
 
विज्ञापन

संपत्तियों की कीमतें और बढ़ने की उम्मीद
शहर में रैपिड ट्रेन और मेट्रो का लगातार दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रायल रन चल रहा है। इसी के साथ शहर के चारों ओर एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है। इनर रिंग रोड के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से सर्वे किया जा रहा है। इससे यहां संपत्तियों की कीमत आसमान छूने लगी हैं। आने वाले समय में क्षेत्र में संपत्तियों की कीमतों में और वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें