फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी को लेकर फिर एक बड़ा खुलासा!

Sun, 24 Jun 2018 04:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ग्रेटर पल्लवपुरम काॅलोनी में कश्मीरी छात्र को समझाते विक्रांत ढाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी को लेकर फिर से एक बड़ा मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि कश्मीर में हो रही पत्थरबाजी में यहां से छात्र जाते हैं।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर का है। ग्रेटर पल्लवपुरम कालोनी में रह रहे कश्मीरी छात्रों ने शनिवार शाम हंगामा कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि कश्मीर में हो रही पत्थरबाजी में यहां से छात्र जाते हैं। छात्र वहां से पैसे कमाकर लाते हैं और यहां अपने साथियों के साथ शराब पीकर हुड़दंग करते है। सूचना पर पुलिस और पार्षद ने कॉलोनी पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस के अनुसार एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्र पल्लवपुरम फेज दो की ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में रहते हैं। कालोनी के लोगों का आरोप है कि आए दिन छात्र शराब पीकर वहां पर गलत काम करते हैं। शाम होते ही अन्य 8-10 छात्र भी आ जाते हैं और तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हैं और शराब पीकर हुड़दंग मचाते है, जिससे कॉलोनी की महिलाएं भी परेशान रहती हैं। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम भी छात्र हुड़दंग मचा रहे थे। छात्रों का जब कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो वहां पर इस बात को लेकर हंगामा हो गया और छात्र कॉलोनी के लोग से ही भिड़ गए। इस बीच पुलिस और स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका को सूचना दी गई। जिस समय पुलिस पहुंची तो उस समय वहां एक ही छात्र मिला, जबकि वहां से अन्य छात्र भाग निकले। वहां पर मौजूद छात्र ने पुलिस के सामने माफी मांग ली। कहा कि वह परीक्षा के बाद मकान खाली कर देगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कश्मीर के एक-दो छात्र नहीं यहां पर करीब एक दर्जन से अधिक छात्र है, जिनकी गतिविधियां ठीक नहीं है। ऐसे छात्रों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें : कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी का यूपी से नहीं कनेक्शन, अब सामने आई ये बड़ी बात

विज्ञापन

यूपी पुलिस
कश्मीरी छात्रों के हुड़दंग की सूचना पर कॉलोनी में पहुंचकर छात्रों को समझाया गया। चेतावनी दी गई कि वह कॉलोनी में ऐसा माहौल पैदा न करें जिससे कोई दिक्कत हो। अगर फिर से छात्र हुड़दंग करेंगे तो कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में पल्लवुपरम थाना पुलिस को सूचना दे दी है। -विक्रांत ढाका, स्थानीय पार्षद

कॉलोनी के लोगों ने मौखिक आरोप लगाए हैं। मामले की लिखित शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -दिलीप कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें