फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले में चूहे ने ठप की 3500 घरों की बिजली, हैंडपंप से लाना पड़ा पानी, परेशान रहे लोग

Sat, 17 Sep 2022 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के अमीनगर सराय बिजलीघर में इनकमिंग मशीन में घुसे चूहे के कारण फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तकरीबन दस घंटे तक अमीनगर सराय, पूठड, बरसिया, लुहारा में पानी तक की समस्या रही।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में एक चूहे ने अमीनगर सराय कस्बे के साथ ही तीन गांवों के करीब 3500 घरों में दस घंटे के लिए बत्ती गुल कर दी। चूहा इनकमिंग मशीन में घुस गया था, जिसके कारण फाल्ट होने से बत्ती गुल हो गई। बिजली न आने से लोगों के सामने पानी की किल्लत भी रही।

विज्ञापन


अमीनगर सराय के 132 केवीए के बिजलीघर से कस्बे के अलावा कई गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बिजलीघर में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे 10 एमवीए की इनकमिंग मशीन में एक चूहा घुस गया। जिससे मशीन में फाल्ट हो गया और उस मशीन से जुड़े कस्बा अमीनगर सराय सहित पूठड़, लुहारा व बरसिया गांव के करीब 3500 घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

आपूर्ति ठप होने से विद्युत कर्मियों ने मशीन को खोलकर देखा तो उसके अंदर तारों के बीच में मरा हुआ चूहा फंसा मिला। जिसे बाहर निकाला गया और उसके बाद कर्मचारियों ने मशीन को ठीक किया।
विज्ञापन


मशीन को दोपहर एक बजे तक ठीक किया गया और उसके बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। शुक्रवार सुबह से बत्ती गुल होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिससे कस्बे में पानी की किल्लत रही और लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। वहीं, गांवों में पशुओं के लिए चारा नहीं काटा जा सका।

हैंडपंप से लाना पड़ा पानी
अमीनगर सराय कस्बे के टंकी मोहल्ला में रहने वाले इरफान का कहना है कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार सुबह को घर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इस कारण हैंडपंप से काफी दूर से पानी लेकर आना पड़ा और उसके बाद ही घर में कार्य हो सका।
 
मशीन बंद रहने से हुआ नुकसान
लुहारा निवासी मिस्त्री इस्तकार का कहना है कि वेल्डिंग व अन्य कार्य करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाते हैं। लेकिन बिजली नहीं आने के कारण शुक्रवार को कोई काम नहीं हो सका। अन्य घरेलू कार्य भी नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: कार्टूनिस्ट प्रकरण: याकूब कुरैशी का फिर खंगाला गया रिकॉर्ड, पूर्व मंत्री ने गायब करा दी केस डायरी
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा नहीं कट सका
बरसिया निवासी किसान दीपक ने बताया कि पशुओं के लिए चारा खेत से लेकर आ गए, लेकिन बिजली न होने के कारण उसे मशीन से काटा नहीं जा सका। पशुओं को भूसा खिलाना पड़ा और पानी भी हैंडपंप से लेकर आए।
 
घर में रही पानी की समस्या

पूठड़ निवासी नरेंद्र यादव का कहना है कि बिजली नहीं आने के कारण घर में पानी की किल्लत रही। पशुओं के लिए चारे की समस्या भी रही। घरों में दैनिक कार्यों के लिए पानी हैंडपंप से लेकर आना पड़ा।
 
मशीन में चूहा घुसने की वजह से फाल्ट हो गया था। कर्मियों ने मशीन ठीक की और उसके बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी। इससे कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। - प्रदीप कुमार, जेई अमीनगर सराय बिजली घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें