फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारात लेकर नहीं पहुंचे दूल्हे राजा, दुल्हन ने उठाया ये खौफनाक कदम

Mon, 25 Jun 2018 11:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक दुल्हन अपने दूल्हे की बारात का इंतजार करती रही लेकिन, दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। इससे आहत होकर युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए पूरा मामला। 

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। बेहट क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक दुल्हन अपने दूल्हे की बारात का इंतजार ही करती रह गई। चौखट तक बारात नहीं पहुंची तो आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में भर्ती यह युवती अब जिंदगी के लिए जूझ रही है। दूल्हे पक्ष का बारात न लाने का कारण दहेज में कार की मांग पूरी न करना है। बेटी के पिता और अन्य ग्रामीणों ने दूल्हे पक्ष की मिन्नतें तक कीं। मगर कोई असर न हुआ। अब बेबस पिता ने तहरीर दी तो पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

गांव मिर्जापुर निवासी अब्दुर्रहमान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी आबिदा की शादी कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नादराना में तय की थी। सगाई में उसने काफी खर्च भी किया था। सगाई के बाद से अचानक उनके होने वाले दामाद और परिवार वालों ने उनसे कार की मांग शुरू कर दी। तब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। कानूनी कार्रवाई के डर से युवक और परिजन बेटी से निकाह करने के लिए तैयार हो गए थे। तय हुआ था कि 23 जून को युवक पक्ष के लोग बारात लेकर आएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें : मंडप में फेरों के बाद चंद मिनटों में टूट गया सात जन्मों का रिश्ता, जमकर बखेड़ा

विज्ञापन

पिता की ओर से बताया गया कि निकाह पर राजीनामा होने के बाद बेटी की शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं और शादी के कार्ड तक छपवा दिए गए। मगर शनिवार को तय समय पर बारात तो नहीं आई। केवल बेटी का होने वाला ससुर और दूल्हे का भाई बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उनकी ओर से कहा गया कि कार की मांग पूरी होने पर ही दूल्हा बारात लाने को कह रहा है। वह तैयार नहीं हो रहा है। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों के समझाने पर वे लोग बारात लेकर आने को राजी हो गए। मगर उनके जाने के बाद बेटी और परिवार बारात का इंतजार ही करते रह गए। बारात नहीं आने से आहत युवती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी देखी तो डायल 100 पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस उनके घर पहुंची और उसकी बेटी को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी ले गई। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, मिर्जापुर थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें