फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में युवक ने काटा बड़े भाई का गला, हत्या करके लहूलुहान शव के पास ही बैठा रहा, चाकू से टपकता रहा खून

Sat, 14 Feb 2026 05:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: यूपी के मेरठ स्थित कस्बा लावड़ में कहासुनी होने पर अरुण ने अपने बड़े भाई को मार डाला। हत्या करके वह भागा नहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक कहासुनी के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी छोटे भाई को आला-ए-क़त्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लावड़ में जॉनी (30) और उसके छोटे भाई अरुण के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई अरुण ने आवेश में आकर बड़े भाई जॉनी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इस खौफनाक हमले में जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
 

जॉनी को खून से तरबतर देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल जॉनी को दौराला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जॉनी को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई अरुण को घटनास्थल से ही चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। चाकू खून से सना हुआ था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी देखें...
UP: सेंट्रल मार्केट बेमियादी, 21, 22 को मेरठ बंद करने का आह्वान, व्यापारी की पत्नी ने दी आत्महत्या की चेतावनी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें