फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुकिंग ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां

Wed, 30 May 2018 12:56 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
कुकिंग गोदाम में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद सीमा पर मोहिद्दीनपुर में स्थित कुकिंग ऑयल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि वेयर हाउस में अड़ानी ग्रुप का करोड़ों लीटर वेजिटेबल ऑयल रखा है। वेजिटेबल ऑयल से भरी कंटेनर ट्रेन आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। वेजिटेबल ऑयल से भरे हजारों टीन के डिब्बे जलकर राख हो गए। मेरठ और गाजियाबाद की फायर कंट्रोल टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। 

विज्ञापन


टर्मिनल मैनेजर अमित पाण्डेय ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है। अभी नुकसान का आंकलन संभव नहीं है। आग रात में करीब 12:30 बजे लगी।

वहीं चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि ये पूरा क्षेत्र गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया मेरठ और गाजियाबाद दोनों जनपदों की दमकल टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो दर्जन गाड़ियां मौजूद हैं।

उधर, एसओ थाना परतापुर का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र गाजियाबाद में आता है। उन्होंने बताया कि मेरठ जनपद की दर्जनों गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें