फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस पर सोफिया के जवाब का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल को डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटीज द्वारा भेजे गए नोटिस पर जवाब को लेकर निगाह टिकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नोटिस में दी गयी अंतिम तिथि की मियाद पूरी हो चुकी है। लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार के बाहर होने के कारण नोटिस का जवाब आया या नहीं, इसे लेकर असमंजस बना है। यदि सोफिया गर्ल्स स्कूल की तरफ से जवाब आता है, तो उसमें सबसे अहम बिंदु सोफिया गर्ल्स स्कूल द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क को दूसरी संस्थाओं को भेजने का है। जिसके जवाब पर सभी को इंतजार है।
डिप्टी रजिस्ट्रार सोसायटीज की तरफ से जारी नोटिस में सोसायटी पंजीकरण की धाराओं के उल्लंघन के साथ ही बालिकाओं से वसूले जाने वाले मोटे शुल्क की धनराशि का हिस्सा किसी दूसरी संस्था में भेजे जाने का है। डिप्टी रजिस्ट्रार सुभाष सिंह के अनुसार संस्था द्वारा वसूला गया शुल्क नियमानुसार संस्था के विकास में खर्च होना चाहिए। जिसका पूरा ब्योरा भी होना चाहिए। लेकिन सोफिया स्कूल जो कि अपना धन किसी अन्य संस्था को देता रहा है, यह नियम विरुद्ध है। ऐसे में तमाम सवाल खड़े होते हैं कि उक्त संस्था यह धन किसे देती रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा डिप्टी रजिस्ट्रार ने कई अन्य आरोप नोटिस में लगाए थे। जिनके जवाब भी मांगे गए हैं। इस नोटिस पर 29 जून तक जवाब देने के लिए कहा गया था। हालांकि इस बीच सोफिया गर्ल्स स्कूल सोसायटी के सीए ने डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में संपर्क कर नोटिस की सत्यापित प्रति प्राप्त की, ताकि जवाब दिया जा सके। लेकिन सूत्रों का कहना है कि शुल्क को दूसरी संस्थाओं में ट्रांसफर करने का मामला सबसे गंभीर है, जिस पर जवाब देना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

सोफिया गर्ल्स स्कूल की तरफ से नोटिस का जवाब दिया गया या नहीं? यदि जवाब दिया गया तो क्या है? इसके लिए जब डिप्टी रजिस्ट्रार सुभाष सिंह से संपर्क किया गया गया, तो उन्होंने बताया कि वह आज विभागीय कार्य से कार्यालय से बाहर हैं। इसलिए नोटिस का जवाब आया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को पूरी जानकारी दे पाएंगे और जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

खास बातें:
- डिप्टी रजिस्ट्रार के बाहर होने से नहीं पता चल सका क्या दिया जवाब
- सूत्रों के अनुसार वसूले गए शुल्क को दूसरी संस्थाओं में देने के जवाब पर है नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें