पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी में खेलनगरी मेरठ की हॉकी स्टिक को भी शामिल किया गया है। यह स्टिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो जनवरी 2021 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के समय पीएम को भेंट की थी। प्रतीक चिह्न में स्टिक के साथ चक्का (डिस्कस) भी जुड़ा है।
12 अक्तूबर शाम पांच बजे तक पीएम को मिले उपहारों की ऑनलाइन बोली लगाई जा रही है। 30 सितंबर की शाम पांच बजे तक 19 लोग इस खास हॉकी स्टिक के लिए बोली लगा चुके थे। इसका बेस प्राइस 7600 रुपये रखा गया है। संस्कृति मंत्रालय के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर हॉकी स्टिक की नीलामी के बारे में जानकारी दी गई है। इस स्टिक का वजन 4000 ग्राम, चक्का सहित ऊंचाई 30 सेंटीमीटर, चौड़ाई दस सेंटीमीटर और लंबाई 69 सेंटीमीटर है।
आप भी नीलामी में ले सकते हैं भाग
अगर आप ये खास हॉकी स्टिक लेना चाहते हैं तो
pmmementos.gov.in पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं और बोली में भाग लें। बोली 12 अक्तूबर तक लगाई जाएंगी। इन उपहारों से मिली धनराशि को 'नमामि गंगे' योजना में खर्च किया जाएगा।