फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंकीपॉक्स के कारण तीसरी बार हज यात्रा पर संशय, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगा प्रतिबंध

Tue, 24 May 2022 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कोरोना के वैरियेंट मंकीपॉक्स बेहद खतरनाक है, जो कई देशों में कहर बरपा रहा है। सऊदी अरब में भी इसके केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सऊदी अरब सरकार ने भारत समेत 16 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया। 
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में कोरोना के नए वैरिएंट मंकीपॉक्स के केस बढ़ने के कारण भारत सहित 16 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना के कारण दो साल से हज यात्रा बंद थी, लेकिन तीसरे साल भी हज यात्रा पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। अगले महीने से हज यात्रा शुरू होनी है, ऐसे में हज के लिए नई गाइडलाइन का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


सऊदी अरब सरकार ने भारत सहित लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मीनिया व बेलारूस पर प्रतिबंध लगाया है। कोरोना के वैरियेंट मंकीपॉक्स बेहद खतरनाक है, जो कई देशों में कहर बरपा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: मंडलायुक्त बोले- स्वेच्छा से राशनकार्ड सरेंडर करने वालों से नहीं होगी वसूली, आपात्रता की होगी जांच
विज्ञापन


फैज टूर एंड ट्रेवल्स संचालक हाजी जुल्फिकार अहमद ने बताया पिछले दो सालों से हज यात्रा नहीं हो सकी है। जिससे हज व उमराह का कारोबार खत्म ही हो गया, जबकि मुस्लिम समाज के लोग भी निराश थे। लेकिन इस बार सबकुछ सामान्य होने के चलते लोग बेहद उत्साहित थे। लेकिन सऊदी सरकार की हज को लेकर नई गाइडलाइन का इंतजार है।  
विज्ञापन


हर साल मेरठ से 25 सौ लोग जाते हैं हज यात्रा पर
नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने कहा मेरठ से हर साल करीब 25 सौ लोग हज यात्रा पर जाते हैं। इस साल भी 2 हजार लोग हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सऊदी अरब सरकार के प्रतिबंध की खबर से झटका लगा है। लेकिन उम्मीद है सऊदी सरकार हज यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें