फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कृषि विवि में दीक्षांत आज, हेलिकॉप्टर से समारोह में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक

Thu, 13 Sep 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के लिए पहुंचे राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज होने वाले 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल राम नाईक सुबह साढ़े दस बजे हेलिकॉप्टर से विवि पहुंचे। विश्वविद्यालय के पंडाल में शोभा यात्रा पहुंची। राज्यपाल ने खड़े होकर हाथ जोड़कर सब का अभिवादन किया। इसके बाद वंदे मातरम का गायन किया गया। इसमें सात छात्र-छात्राओं को मेडल और 274 को डिग्री दी जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि आनंद कृषि विवि के कुलपति हेैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुजरात के आनंद कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति एनसी पटेल व अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक। राज्यपाल लखनऊ से हेलीकॉप्टर से विश्वविद्यालय हेलीपैड पर पहुंचे। जहां से सबसे पहले सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया के बाद शोभा यात्रा शुरू की गई। समारोह को लेकर कर्षि विद्यालय में डीएम और एसएसपी ने राज्यपाल का स्वागत किया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीक्षांत समारोह शुरू कराया।

कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन में किया जा रहा है। भवन को फूलों से सजाया गया है। कुलाधिपति स्वर्ण व कुलपति स्वर्ण पदक मुजफ्फरनगर की रहने वाली बीटेक की छात्रा अनम सिद्दीकी को मिलेगा। बीएससी एजी में कुलपति स्वर्ण पदक बनारस के विशाल कुमार को मिलेगा। पुलिस प्रशासन के अलावा विवि स्तर से भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  

ये हैं होनहार 
बीएससी एजी-120  
बीटेक बायोटेक -67  
पीएचडी----30  
मास्टर प्रोग्राम - 57 

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था  
विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विवि के गेट से लेकर समारोह स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें