फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोने-चांदी के भाव आसमान पर, शनिवार को इतनी बढ़ी कीमत, जानें अमेरिका और वेनेजुएला का क्या है इससे कनेक्शन

Sat, 27 Dec 2025 02:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: दाम लगातार चढ़ने से आम आदमी की पहुंच से सोना-चांदी दूर होता जा रहा है। शनिवार को सोने का भाव 1,43,550 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2.52 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और डॉलर की कमजोरी के चलते कीमतों में यह बढ़त देखी जा रही है। शनिवार को पहली बार सोने का भाव बढ़कर 1,43,550 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2.52 लाख प्रति किलो पहुंच गया है। 30 साल पहले 10 नवंबर 1995 को सोने का भाव 5,100 रुपये था। वहीं भाव और बढ़ने की उम्मीद में लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर लगातार इन धातुओं की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेश आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि अगले साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की मांग में वृद्धि जारी है। आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय घरेलू बाजारों में साल दर साल के मुकाबले इस वर्ष 2025 में कीमतों में लगभग 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि चांदी की कीमतों में 156 प्रतिशत का उछाल है। यह वृद्धि शहर के बाजार को भी प्रभावित कर रही है। 1995 के बाद अब 2025 में सोने ने रिकॉर्ड मजबूती दिखाई है। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
 

यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मेन्युफैक्चरर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि फेडरल रिजर्व के अलावा डॉलर की कमजोरी और अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव भी सोने चांदी की कीमतों में मौजूदा तेजी को बढ़ावा दे रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती और आगे भी नरमी की अटकलें, भू -राजनीतिक संघर्ष, केंद्रीय बैंकों द्वारा भारी खरीदारी और एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में मजबूत निवेश ने इस साल सोने की कीमतों को बढ़ाया है। इसके अलावा संरचनात्मक घाटे के बीच मजबूत औद्योगिक मांग के कारण चांदी की कीमतों में उछाल आया है।

ये भी देखें...
UP: गैंगस्टर विनय त्यागी की अस्पताल में मौत, पेशी पर लाते समय मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने मारी थीं तीन गोलियां
 
विज्ञापन

ऐसे बढ़े सोना-चांदी के भाव
1 जनवरी 2025: सोना 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 87,900 रुपये प्रति किलो
20 अक्टूबर 2025: सोना 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 1.69 लाख रुपये प्रति किलो
26 अक्टूबर 2025: सोना 1,25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,52,700 रुपये प्रति किलो
29 अक्टूबर 2025: सोना 1,21,300 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,48,000 रुपये प्रति किलो
15 नवंबर 2025: सोना 1,26,900 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,58,000 रुपये प्रति किलो
1 दिसंबर 2025 भाव: सोना 1,30,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,78,300 रुपये प्रति किलो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें