होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि छह मंजिला होटल में दो हजार लोगों के लिए विभिन्न व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। होटल में हेलीपेड अपने आप को अन्य होटलों से अलग बनाएगा।
बाईपास स्थित मार्स होटल के सेल्स डायरेक्टर राहुल ने बताया कि देश के पांच सितारा होटल चेन की तर्ज पर मार्स को बनाया गया है। मैक डोनल्ड, सागर रत्ना, हल्दीराम, डोमिनोल्स के साथ पूरा फूड कोर्ट तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
गढ़ रोड पर रोमन साम्राज्य को प्रदर्शित करता बैंक्वेट द रोमन एंपायर बैंक्वेट संचालक रजत गुप्ता ने बताया कि वह थीम बेस विवाह समारोह के लिए रिजॉर्ट तैयार कर रहे हैं।