फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाहन चोरों पर दूसरे राज्यों में होगा गैंगस्टर का मुकदमा, आपराधिक इतिहास खंगाल रही दिल्ली-हरियाणा की पुलिस

Sat, 25 Mar 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों ने दूसरे राज्यों में अपने ठिकाने बना लिए हैं। सोतीगंज के वाहनचोरों की संदिग्ध भूमिका दिल्ली और हरियाणा राज्यों में सर्वाधिक आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सोतीगंज के वाहन चोरों के खिलाफ अब दूसरे राज्यों की पुलिस कानूनी शिकंजा कसने के लिए तैयार है। दिल्ली और हरियाणा की पुलिस वाहन चोर और कबाड़ियों का आपराधिक इतिहास सदर बाजार थाने से खंगाल रही है। 

विज्ञापन


इसके बाद अपने राज्य के जिले के थाने में दर्ज मुकदमों में पुलिस गैंगस्टर बनाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सोतीगंज बंद होने के बाद दूसरे राज्यों और आसपास के जिलों में वाहनों का कटान हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों की संदिग्ध भूमिका दिल्ली और हरियाणा राज्यों में सर्वाधिक आ रही है
विज्ञापन


सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों की संदिग्ध भूमिका दिल्ली और हरियाणा राज्यों में सर्वाधिक आ रही है। जिसको लेकर दूसरे राज्यों की पुलिस ने सदर बाजार थाने से कुछ वाहन चोरों का आपराधिक इतिहास लिया है।

सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि दूसरे राज्यों की पुलिस वाहन चोर और कबाड़ियों का आपराधिक इतिहास ले रही है। जिन मुकदमों में गैंगस्टर नहीं बना है। उन मुकदमों में गैंगस्टर की कार्रवाई दूसरे राज्यों की पुलिस करेगी।
विज्ञापन


सोतीगंज हो गया शिफ्ट सोतीगंज में तो वाहनों का कटान पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन आसपास के जिलों और राज्यों में वाहन चोर और कबाड़ी कटान करा रहे है। चर्चा है कि हापुड़, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर की तरफ शिफ्ट हो गया है। आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में कबाड़ी अपनी जड़ों को मजबूत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें