फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब भाजपा नेता मृगांका के नाम से फर्जी पोस्ट वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Jun 2018 05:23 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शामली के कैराना में दिवंगत सांसद हुकुम सिंह पुत्री और भाजपा नेता मृगांका सिंह के नाम और फोटो के साथ फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इसमें हार की वजह दलितों को बताते हुए टिप्पणी की गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद मृगांका सिंह के भतीजे अनुज चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह की चुनाव हार गई थी, जबकि रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन चुनाव जीत गई थी। चौधरी आलमगीर नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप सांसद चौधरी तबस्सुम मुनव्वर हसन एमपी पर चार जून को अनु सिंह राणा नाम व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट का लिंक शेयर किया गया। इसमें मृगांका सिंह और उनके पिता दिवंगत हुकुम सिंह के बारे में आपत्तिजनक बात कही गई। इसके अलावा शमीम अली राजपूत नामक फेसबुक अकाउंट से पांच जून को अलग-अलग जगह एक झूठा मैसेज मृगांका सिंह के नाम से वायरल किया गया। इसमें दलित समाज के लोगों के लिए आतंकी शब्द का इस्तेमाल किया गया और उन्हें चुनाव की हार का कारण बताया गया। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के भतीजे अनुज चौहान ने कैराना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। 

पढ़ें : ...तो इसलिए रालोद सांसद तबस्सुम हसन को SP से करनी पड़ी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि मृगांका सिंह की छवि धूमिल करने के लिए उनके नाम से फर्जी पोस्ट वायरल कर दलितों पर टिप्पणी की जा रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि आरोपी आलमगीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच की जा रही है और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें