फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने इनामी बदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार

Thu, 05 Jul 2018 03:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस अफसरों ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को गोली मार दी। जानिए फिर क्या हुआ।

विज्ञापन


यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले हुई। शास्त्रीनगर में बुधवार रात एक व्यापारी से लूट करके भागते दो बदमाशों को पुलिस ने नौचंदी ग्राउंड में घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। सूचना पर एसपी सिटी व एएसपी कैंट मौके पर पहुंचे।
 
शास्त्रीनगर निवासी पंकज बजाज शास्त्रीनगर स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसा निकालकर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंकज को बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिया। इसकी जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नौचंदी ग्राउंड में बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली आरोपी सलमान उर्फ बिलौरी निवासी लोहियानगर खरखौदा के पैर में लगी। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश की। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान शातिर लुटेरा है। उस पर पांच हजार का इनाम था। एक दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : एनकाउंटर: धरा गया 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला इनामी बदमाश, पुलिस अफसर ने मारी गोली

विज्ञापन

बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला
नशा करके वारदात करता था
एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि सलमान नशा करके लूट की वारदात करता था। लूट के दौरान गोली चला देता था। पुलिस को इस लुटेरे की काफी तलाश थी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसको घेर लिया। पुलिस उसके अन्य साथियों का पता लगाने में लगी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें