फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, बंधक बनाकर धुनाई और फिर...

Thu, 05 Jul 2018 11:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रेमिका के बुलावे पर मिलने पहुंचे युवक को कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ दबोच लिया। फिर युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है। तिवाती थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय की प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर में घुसे युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान युवक को बंधनमुक्त कराया। बाद में युवती के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।  

तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का पड़ोसी दूसरे समुदाय की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार देर रात करीब दो बजे युवक प्रेमिका के बुलावे पर अपने घर से सीढ़ी लगाकर उसके घर में घुस गया, जिसके बाद दोनों एक कमरे में प्रेमालाप करने लगे। इसी दौरान किसी काम से उठी युवती की भाभी ने दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखकर शोर मचा दिया, जिसके बाद जागे युवती के परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक को एक कमरे में बंधक बनाकर उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी जाग गए, जिसके बाद युवक के परिजनों को भी मामले की भनक लग गई। परिजनों ने युवती के परिवार से युवक को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन वे उसकी लगातार पिटाई करते रहे। आखिरकार युवक के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान युवक को युवती के परिजनों के चंगुल से मुक्त कराया।
विज्ञापन


पढ़ें : आपत्तिजनक हालत में प्रेमी जोड़े को देख दंग रह गई पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

Trending Videos
विज्ञापन

यूपी पुलिस
वहीं मंगलवार सुबह युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी निशांत के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। वहीं, मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में भी तनाव के हालात बने हुए हैं, जिसके चलते मौके पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

न पहुंचती पुलिस तो चली जाती युवक की जान 
क्षेत्र में सोमवार देर रात घर में घुसे प्रेमी को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उसके परिजनों के सिर पर मानो खून सवार था। गुस्साए परिजनों द्वारा युवक को एक कमरे में बंद कर लगातार उसकी पिटाई की जा रही थी, जिससे वह मरणासन्न हो चुका था। भनक लगने पर युवक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बेटे की जान बख्शने की गुहार लगाई, लेकिन युवती के परिजनों ने उनकी एक न सुनी। आखिरकार युवक की जान बचाने के लिए उसके परिजनों ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गुस्साए युवती के परिजनों से छुड़ाया। माना जा रहा है कि अत्यधिक पिटाई से युवती की जान भी जा सकती थी, जिसके चलते क्षेत्र में बड़ा बवाल हो सकता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें