फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-जयंत की बड़ी परीक्षा: मुजफ्फरनगर दंगे के बाद किसान आंदोलन से बदले समीकरण, पढ़िए खास रिपोर्ट

Sun, 09 Jan 2022 07:12 AM IST
कपिल kapil राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी चुनाव में इस बार सपा ने रालोद के साथ गठबंधन का प्लान बना रखा है। लेकिन क्या अखिलेश और जयंत की जोड़ी कोई बड़ा कमाल कर दिखाएगी। माना जा रहा है चुनाव में अखिलेश और जयंत की बड़ी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद की दोस्ती की भी परख होगी। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद रालोद से छिटका वोट बैंक किसान आंदोलन के बाद एकजुट दिखाई दे रहा है। दोनों पार्टियों के समर्थक मुजफ्फरनगर की खलिश भुलाकर साथ तो आए हैं पर बूथ पर यह कितना कारगर होंगे यह आने वाले समय में ही साफ होगा। पिछला चुनाव रालोद ने अकेले लड़ा था। जयंत के लिए भी यह पहला चुनाव है, जब वह बिना चौधरी अजित सिंह के मैदान में होंगे। 

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी को जाटलैंड भी कहा जाता है। पिछली बार की तरह चुनाव आयोग ने इस बार भी यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से ही शुरू की है। सपा और रालोद के बीच अभी गठबंधन में सीटों को बंटवारा भी सार्वजनिक नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि रालोद को 36 से 40 सीट मिल सकती हैं। मेरठ की सिवाल और कैंट सीट रालोद के खाते में आ सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन


बता दें कि सात दिसंबर को गांव दबथुआ में हुई सपा-रालोद की साझा जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके बाद 23 दिसंबर को किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर इगलास में हुई जनसभा में भी दोनों दल एक साथ थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

मेरठ जिले की सात सीटों के साथ शामली जिले की कैराना, थानाभवन, शामली, मुजफ्फरनगर जिले में बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, बागपत जिले की छपरौली, बड़ौत व बागपत विधानसभा सीटों पर पहले चरण में ही चुनाव होना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें