माफियाओं के खिलाफ से चलता रहेगा योगी सरकार का डंडा : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे हैं। रोड शो मंशा देवी मंदिर से भोलेश्वर मंदिर नई सड़क तक होगा। अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सरकार में बिजली तक नहीं आती थी वह लोगों को कहां से मुफ्त बिजली देंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा छोटे चौधरी अजित सिंह के बयान निकाल लीजिए। वह हमेशा कहते थे जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमे सबसे बड़ा गुंडा।
मेरठ में अब हर तरह की कटाई बंद हो गई है। ये कटाई आगे भी नहीं होने दी जाएगी। माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का डंडा इसी तरह से चलता रहेगा।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally in Bijnor: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे
गठबंधन के लिए वोट मांगने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क किया। यहां लावड़ से गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान हैं। इसके बाद वह खतौली, मुजफ्फरनगर जाएंगे। वहां राजपाल सैनी प्रत्याशी हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बोले भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया। 15 बैठक के बाद भी कानून वापस नहीं लिए गए और जल्दबाजी में बाद में कृषि कानून वापस ले लिए गए। किसानों की फसल को आवारा पशु चट कर रहें हैं। इस बार जनता जातिवाद से उठकर गठबंधन को जिताएगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।
ओमप्रकाश राजभर ने किठौर में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी शाहिद मंजूर के लिए आयोजित सभा को संबोधित किया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि इन दोनों नेताओं के आने से क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
सिवालखास में प्रचार करेंगे ओवैसी
वहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष चौ. फहीम ने बताया कि ओवैसी चंदोरा गांव में लोगों के बीच पहुंचेंगे वहां से प्रचार कर दिल्ली लौट जाएंगे।
कांग्रेस के लिए इमरान प्रतापगढ़ी करेंगेजनसंपर्क
शहर विधानसभा में कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी जनसंपर्क करने पहुंचे हैं। उन्होंने शहर प्रत्याशी रंजन शर्मा के लिए समर्थन मांगे। वहीं, हस्तिनापुर की कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खुद प्रचार के लिए पहुंचीं।